चक्रधरपुर, जनवरी 12 -- चक्रधरपुर।सोमवार को चक्रधरपुर - सोनुवा मुख्य मार्ग कॉन्सेप्ट स्कूल के पास स्कूटी से गिरकर एक युवती घायल हो गई। आनन -फानन में युवती को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार सिलफोडी गांव निवासी रानी तांती व मीना सामड स्कूटी में जलावन लकड़ी लाने के लिए पकुवाबेडा गए थे।वापस लौट के दौरान कॉन्सेप्ट स्कूल के सामने एक खंभा पर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी चलने वाली युवती रानी तांती गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि स्कूटी में सवार अन्य युवती को हल्की चोट लगी। इस दुर्घटना से रानी के सिर में चोट लगी है। जिसका अनुमंडल अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.