चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- सोनुवा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कर्मशाला में बीडीओ सोमनाथ उरांव भी शामिल हुए। कर्मशाला के दौरान किसानों को रबी मौसम की फसलों जैसे झ्र मसूर, मटर, चना, मक्का, आदि की उन्नत खेती की तकनीक, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक खेती का महत्व, एकीकृत कृषि प्रणाली, एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक ने किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित खाद प्रयोग आदि की जानकारी दी गई। मौके पर फसल बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों को पशुधन के पोषण, स्वास्थ्य और डेयरी विकास और अधिक उत्पादन हेतु वैज्ञानिक तरीके से खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.