चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा बाजार स्थित मेन रोड में आये दिन सड़क जाम की परिस्थिति बन रही है। इस कारण घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क जाम से स्कूली बच्चे भी समय पर न स्कूल पहुंच पा रहे हैं, न ही छुट्टी के बाद स्कूल से घर। चक्रधरपुर से गोईलकेरा भाया सोनुवा मुख्य सड़क को एनएच की मान्यता मिल जाने के बाद से सड़क तो चौड़ी नहीं हुई। लेकिन, भारी वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। जो सड़क जाम की मुख्य कारण बन गया है। सड़क पर दिनभार बड़े-बड़े हाइवा के अलावा अन्य भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है। इससे सड़क जाम की परिस्थिति बन जाती है। जाम हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं की जाती है। इससे समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। सड़क जाम की स्थिति सोनुवा मुख्य सड़क में स्थित बैंक ऑफ इंडिया से लेकर सोनुवा बस स्टैंड तक र...