चक्रधरपुर, सितम्बर 15 -- सोनुवा।सोनुवा थाना क्षेत्र के दो नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने रविवार को ट्रेन से रेस्क्यू किया है। ये दोनों नाबालिग बच्चे पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से रात को ट्रेन में सवार होकर चक्रधरपुर आ गए थे। दोनों के माता पिता पश्चिम बंगाल में ईंट भट्ठा में काम करते हैं। दोनों बच्चे अपने माता पिता को बिना बताए चुपके से रात को ट्रेन में सवार होकर चक्रधरपुर आ गए थे। इस दौरान सुबह चक्रधरपुर स्टेशन में दोनों बच्चों को अकेले देखकर आरपीएफ ने पूछताछ किया और दोनों को अपने संरक्षण में लेकर चाईल्ड लाईन को सूचित किया। चाईल्ड लाईन के कॉर्डिनेटर राजीव रंजन प्रधान ने सोनुवा के पत्रकारों से संपर्क कर दोनों के परिवार के लोगों को सूचना दिया। जिसके बाद दोनों के परिजनों को दोनों बच्चों को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.