चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के मध्य विद्यालय सारजमहातु में शनिवार को शिक्षकों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यपक हरिश चन्द्र सोय व सहायक शिक्षक रामलाल खंडाइत को रिटायर होने पर विदाई दी गई। मौके पर शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान व अंजू सोय के अलावा छात्र-छात्राओं ने दोनो सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को उपहार देकर विदाई दी। दो शिक्षकों के रिटायर होने पर मवि सारजमहातु में दो शिक्षक रह गये हैं। वहीं, मवि महुलडीहा में प्रधानाध्यपक गुलाब चन्द्र कपूर, मवि कोचापुर के उमाशंकर नायक, प्रावि बेगुना के कोकिल प्रमाणिक को भी सेवानिवृत्त होने पर स्कूलों में विदाई दी गई। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर मवि सारजमहातु के अध्यक्ष सोनाराम केराई के अलावा एसएमसी के सदस्य, शिक्षक व छात्र-छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.