चक्रधरपुर, जनवरी 28 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा थाना क्षेत्र महुलडीहा में रविवार रात को एक युवक ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास किया। सरस्वती पूजा का मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे गांव के युवकों ने आरोपी युवक को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक हाकिम शेख पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र का मूल निवासी युवक है, जो सोनुवा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया। घटना के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक किया और सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंचकर घटना का विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का मांग करते हुए लिखित आवेदन दिया। मौके पर डॉक्टर महतो, अभिमन्यु सिंह, दिनेश महतो, केदार नायक, अमरेश प्रधान, उमाशंकर गिरी समेत अन्य ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.