चक्रधरपुर, नवम्बर 1 -- सोनुवा, संवाददाता प. सिंहभूम के सोनुवा थाना क्षेत्र के बालजोड़ी में डायन-बिसाही के संदेह में एक वृद्धा की अपहरण कर हत्या कर दी गयी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को एनएच-320 डी किनारे बालजोड़ी पुलिया के पास तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को वृद्धा जमुना कुई उर्फ यमुना का शव बरामद किया। उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे। इधर. पुलिस आपसी दुश्मनी में हत्या की बात कह रही है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बालजुड़ी गांव के घाघरा साई में रहनेवाली वृद्धा जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटा शिव कुमार पूर्ति की पत्नी सुखमती पूर्ति व बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ रहती थी। 26 अक्तूबर रविवार को छोटी बहू सुखमती पूर्ति किसी काम से मायके चली गयी। उसी दिन रात में वृद्धा घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी। बेटी सूर्यमणि कुंकल 27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.