चक्रधरपुर, मई 9 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के बोयकेड़ा पंचायत के सुदूर पहाड़ी में स्थित मुंडरी गांव के पास जेसीबी मशीन पलटने से जेसीबी में दब कर खलासी की मौत हो गई। जबकि, जेसीबी में सवार एक अन्य खलासी गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है। सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस गुरुवार मुंडरी गांव पहुंच कर मृतक के शव को बरामद किया। मृतक की पहचान खूंटी जिला अड़की के मंगरा मुंडा (22) के रुप में हुई। जबकि, दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल बिरसा मुंडा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुंडरी गांव के पहाड़ी पर जेसीबी में खुदाई का कार्य चल रहा था। शाम को जेसीबी मशीन पहाड़ी से नीचे उतरने के समय जेसीबी मशीन पलट गया। इसमें दब कर खलासी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सोनुवा थाना पहुंच कर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.