अल्मोड़ा, मार्च 25 -- स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर क्षेत्र के सोनी देवलीखेत और जालीखान क्षेत्र में शराब की दुकान का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों ने दिनभर हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली से शराब की दुकानों को निरस्त कराने की गुहार लगाई। छठे दिन के क्रमिक अनशन की शुरुआत आंदोलनकारियों ने हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। हनुमान चालीसा कुल 51 बार पढ़ी गई। कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने कहा कि बिनसर महादेव मंदिर पूरे जिले का पौराणिक मंदिर है। सरकार ने यहां शराब का ठेका खोलने की घोषणा कर ग्रामीणों की भावनाओं को भड़काने का कार्य किया है। ग्राम प्रशासक सोनी अमित उपाध्याय ने कहा कि शराब से हर गांव बर्बादी की दिशा में चल पड़ेंगे। आदेश को निरस्त करने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। हिमांशु कुमार आर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.