औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- दाउदनगर प्रखंड में बिजली विभाग की ओर से चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान सोनी गांव में अवैध बिजली उपयोग का मामला सामने आया है। जांच के क्रम में एक घरेलू परिसर में बिना किसी वैध विद्युत कनेक्शन के बल्ब सहित अन्य विद्युत उपकरण चलाए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान कुल विद्युत भार 27 वॉट पाया गया। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ता पर 3580 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...