सोनीपत, फरवरी 20 -- हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने फैक्टरी नंबर-394 में छापेमारी कर मौके से 16 लड़के और 4 लड़कियों को काबू किया है। यह गिरोह खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताकर अमेरिका के नागरिकों से वायरस का डर दिखाकर तकनीकी सहायता के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। कॉल सेंटर का मुख्य संचालक आशीष गाबा है जो दिल्ली का रहने वाला है। वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस संबंध में थाना कुंडली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- थार बोर्ड में जा घुसी? दिल्ली-गुरुग्राम का बता वायरल हुए वीडियो का सच क्या यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.