हाथरस, नवम्बर 30 -- हाथरस। सोनीपत के युवक पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में कोतवाली सदर में लिखित शिकायत की गई है। आरोप है कि युवक करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वह श्रीराम मंदिर के बारे में झूठी अफवाह फैला रहा है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। राष्ट्रीय स्वाभीमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने कोतवाली सदर में शिकायत की है। दीपक ने बताया कि 25 नवंबर को मोबाइल पर फेसबुक देखने के दौरान उनकी वॉल पर एक वीडियो आई, जिसमें एक युवक अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर भ्रामक जानकारी प्रचारित कर रहा था तथा लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहा था। जब एकाउंट खोलकर देखा तो उसका नाम हर्ष छिकारा लिखा हुआ था। दीपक के अनुसार वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है तथा किसान आंदोलन के दौरान भी अनर्गल पोस्ट के जरिए दंगा भडक़ाने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.