नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है। भाजपा ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और उनके बयान को अपमानजनक करार दिया। बता दें राज्यसभा की सदस्य सोनिया गांधी ने गत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'बेचारी' अपने संबोधन के आखिर तक थक गईं थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं।क्या कहा था सोनिया गांधी ने? 31 जनवरी को बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके बाद जब सोनिया गांधी से पत्रकारों ने प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, "राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.