हाजीपुर, फरवरी 4 -- वैशाली,संवाद। 20 नवंबर 2025 को सोना व्यवसायी हिमांशु कुमार की हत्या के मामले में वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने नाटकीय ढ़ंग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल कुमार पिता रंजीत कुशवाहा,गोलू कुमार उर्फ जिज्ञासु पिता सोहन पासवान दुमदुमा निवासी शामिल हैं। दोनों को न्यायालय से रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर मुस्कान राज पिता मनोज महतो,अमन कुमार पिता-मोहन सिंह,दोनों निवासी भगवानपुर रत्ती,तथा यशराज पिता मनोज साह, निवासी अर्थौली,थाना वैशाली, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार ने ब...