पटना, फरवरी 7 -- वैशाली का कुख्यात प्रिंस कुमार कई राज्यों से सोना लूटने के बाद नेपाल और पश्चिम बंगाल में बेच देता था। बेचने के कुछ ही घंटों में उसे गला दिया जाता था तथा उससे दूसरे आभूषण का निर्माण कर लिया जाता था, ताकि पता नहीं चले कि सोना लूट का है। नेपाल को वह काफी सुरक्षित मानता था। बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह अक्सर नेपाल भाग जाता था। इस रहस्य का पटना पुलिस ने लगभग दो साल पहले तब खुलासा किया था जब उसे पंजाब से गिरफ्तार कर पटना लाया गया था। प्रिंस कुमार का पटना में दो घटनाओं को अंजाम दिया था। दानापुर और आशियाना दीघा रोड में 2023 में सोने की दुकान से लूट हुई थी, जिसमें उसका नाम आया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच उसने पूर्णिया में भी तनिष्क के शोरूम से लगभग दो करोड़ की सोने की लूट कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.