देवरिया, जनवरी 25 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित सोना मंदिर से दिन दहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर में लगा मुख्य घन्टा दिन में करीब 11 बजे चुरा लिया। घण्टे का वजन पांच किलोग्राम और कीमत करीब सात हजार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। नगर के आजादनगर दक्षिणी में ठाकुर जी का ऐतिहासिक मंदिर है, जिसे सोना मंदिर के नाम से जाना जाता है। शनिवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे पुजारी लघु शंका के लिए मंदिर से बाहर निकले। जब लौट के आये तो देखा कि मंदिर का मुख्य घन्टा गायब है। घण्टे में बंधी रस्सी को धारदार हथियार से काटा गया है। उंन्होने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति को दी। थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.