प्रमुख संवाददाता, जनवरी 4 -- युवती की मीठी-मीठी बातों में फंसकर (हनीट्रैप) कानपुर के चांदी कारोबारी ने 55 लाख गंवा दिए। युवती ने भरोसे में लेकर कारोबारी को कैलिफोर्निया की कंपनी का काम दिलाने और निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर कराए। रुपये मांगने पर कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल के मुताबिक ठगी कैलीफोर्निया से की गई है। वहां का आईपी एड्रेस मिला है। चकेरी निवासी कारोबारी का आरोप है कि WISH-E-Commerce नामक कैलिफोर्निया (यूएसए) की कंपनी में निवेश और अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे लगभग 55 लाख रुपये से अधिक की रकम अलग-अलग खातों के माध्यम से ली गई। पीड़ित के अनुसार नए वर्ष में ऑर्डर पिकअप का काम शुरू कराने के नाम पर उनसे चार नवंबर 2025 से लगातार भुगतान कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.