गया, जनवरी 8 -- गया जी में ट्रेन से एक किलो सोना छीने जाने के चर्चित मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार गया जी शहर के सर्राफा बाजार से जुड़ते जा रहे हैं। बुधवार की रात पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम और कोतवाली थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के सर्राफा बाजार में छापेमारी की और विनोद कुमार वर्णवाल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। इसके निशानदेही पर गुरुवार को भी पुलिस की टीम सर्राफा बाजार स्थित चर्चित दुकान गोल्ड हाउस तक पहुंची। यह आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन में छीना गया सोना बेचा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान गोल्ड हाउस के प्रोपराइटर मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश में लग...