वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी संवाददाता। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार की कोर्ट में बुधवार को सवा दो करोड़ के सोना बरामदगी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी को डीआरआई की टीम ने पेश किया गया। कोर्ट ने गाजपुर गोरखपुर निवासी आरोपी आशीष कुमार, गंगासागर गुप्ता और जय प्रकाश को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। प्रकरण के अनुसार डीआरआई गोरखपुर के आसूचना अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने विशेष अभियोजक अधिकारी श्याम सरोज दुबे ने कोर्ट में आवेदन देकर गिरफ्तार तीनों आरोपियों के न्यायिक रिमांड बनाने का अनुरोध किया गया था। आरोपी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पकड़े गए थे।उनके पास से डेढ़ किलों से अधिक सोना बरामद हुआ। जिसे लेकर वह कोलकता जा रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने की कीमत सवा दो करोड़ रुपये बतायी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.