मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोना-चांदी के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। लगातार दो दिनों से भाव में बढ़ोतरी जारी है। अखिल भारतीय सराफा संघ के महामंत्री मंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन में सोने पर प्रति 10 ग्राम 20 हजार की बढ़ोतरी हुई है। जबकि चांदी में 56 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई। इससे सराफा बाजार में मायूसी है। महामंत्री ने बताया कि मंगलवार को चांदी का भाव 3.55 लाख रुपये किलो था जो गुरुवार को 4.11 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को सोना का भाव 1.65 लाख रुपए प्रति दस ग्राम भाव था। गुरुवार को 1.85 लाख रुपए पर पहुंच गया। कहा कि पहले 25 हजार में एक जोड़ा कान का टॉप्स होता था, आज हाल यह है कि 25 हजार में एक जोड़ा चांदी का पायल नहीं हो पा रहा है। यही हाल रहा तो विक्रेताओं की संख्या में कमी आने लगेगी और दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.