भागलपुर, जनवरी 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की ओर से शुक्रवार को सोनापट्टी क्षेत्र के सोना-चांदी दुकानों में पुलिस प्रशासन के नए आदेश से संबंधित जानकारी दुकानदारों के बीच दी गई। आदेश के अनुसार अब कोई भी ग्राहक हेलमेट, मास्क या चेहरा ढका होने पर आभूषण दुकानों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष एवं स्वर्णिका ज्वेलर्स के संचालक विशाल आनंद तथा निगम पार्षद अमित कुमार टिंकल ने दुकानदारों को आदेश की प्रति सौंपी और इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और चोरी-लूट जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.