मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। चांदी के दाम दो लाख रुपये प्रति किलो होने और सोने के दाम भी एक लाख पैंतीस हजार के करीब पहुंचने से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। दिन में कई बार इनके दाम घटने बढ़ने से ग्राहक और दुकानदार दोनों परेशान हैं। हालांकि शादियां अभी लगभग डेढ़ माह के लिए बंद हैं। मगर जेवरात पसंद करने भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को चांदी दो लाख दो हजार रही, मगर में शनिवार को दस हजार गिरकर 1.92 लाख रुपये प्रतिकिलो पर आ गई। सोने का रेट भी एक लाख बत्तीस हजार सात सौ रुपये दर्ज किया गया। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो जनवरी 2026 में चांदी तीन लाख के करीब पहुंचने की संभावना है। इसका कारण माना जा रहा है कि एक जनवरी से चीन चांदी के निर्यात पर रोक लगा सकता है। जबकि चांदी की मांग इलेक्ट्रानिक, मोबाइल आदि के सामान में भी बढ़ रही है...