बांका, जनवरी 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सोना और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने सर्राफा व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को शहर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोना 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 3.10 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव पर बिकी। कीमतों में आए इस अचानक उछाल का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ा है, जिससे बाजार में अकल्पनीय कमी देखी जा रही है और कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि, बीते कुछ दिनों में सोना-चांदी के दामों में जिस तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उससे ग्राहक पूरी तरह हतोत्साहित हो गए हैं। पहले जहां रोजाना दर्जनों ग्राहक आभूषणों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंचते थे, वहीं अब दिनभर में गिने-चुने ग्राहक ही नजर आते हैं। जबकि कई दुकानदारों का कहना है कि, पूरे दिन दुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.