प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोना और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सर्राफा बाजार की रौनक छीन ली है। हालात यह हैं कि बाजार में ग्राहक लगभग नदारद हो गए हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स प्रयागराज के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चांदी के भाव आने वाले समय में तीन लाख पचास हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, वहीं सोना भी पौने दो लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास जा सकता है। इसी आशंका के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, दुकानें खुली हैं लेकिन खरीददार नहीं आ रहे। जो ग्राहक बाजार पहुंच भी रहे हैं, वे केवल भाव पूछकर लौट जा रहे हैं। आभूषणों की बिक्री पूरी तरह ठप होने की कगार पर है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भी इस ओर...