नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Gold Silver Review: आज क्रिकेट का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आज इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला है और देश में महाशिवरात्रि भी। सुबह शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे हैं तो शाम को कोलंबों में गूंजेंगे इंडिया-इंडिया के नारे। आप सोच रहे होंगे कि सोने-चांदी की खबर की जगह कहीं गलती से ये क्रिकेट की खबर तो नहीं पढ़ रहे। बिल्कुल नहीं। आप सोने-चांदी की ही खबर पढ़ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान की 22 गज के पिच पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जहां ताबड़तोड़ बैटिंग से गेंदबाजों के पसीने निकाल रहे हैं तो कुछ दिनों पहले तक सोना-चांदी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों की तरह कारोबारियों से लेकर रिटेल खरीदारों तक को हैरान-परेशान कर रहे थे, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अभिषेक-ईशान बने सोना-चांद...