रांची, दिसम्बर 28 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत कोरवा बाजार टांड़ में रविवार को पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में प्रस्तावित सोना खनन के विरोध को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बुधराम मुंडा ने की। इसमें अड़की क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिवासी जन परिषद पंचपरगना क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष सोमा मुंडा एवं सिदाम मुंडा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र भगवान बिरसा मुंडा की धरती है और यहां पांचवीं अनुसूची लागू है। ऐसे में किसी भी कीमत पर सोना खनन के लिए जमीन अधिग्रहण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अड़की क्षेत्र में सोना खनन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.