गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कैंट इलाके के सिंघड़िया में सोना कारीगर के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र, एक टीका, नौ सोने की नतथुनी, एक नथिया, सात अंगूठी, दो जोड़ी चांदी का पायल, पांच बिछिया बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान एम्स इलाके के नया गांव निवासी अखिलेश पासवान के रूप में हुई। आरोपी ने आठ फरवरी को सिंघड़िया के आदर्शपुर कॉलोनी में सागर वर्मा के घर चोरी की थी। वह परिवार के साथ बाहर गए थे और घर का ताला तोड़कर अलमारी से गहने चोरी हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गहनों की बरामद कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.