रांची, जनवरी 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति रांची द्वारा सीएचसी सोनाहातू में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या मंजू सिंह, प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गंझू, चिकित्सा प्रभारी डॉ बीरेन्द्र समीर कुजूर और विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी ने किया। मेले में कुल 646 लोगों की जांच हुई इसमें 30 टीबी मरीजों को मुफ्त पोषाहार दिया गया और 97 लोगों की मोतियाबिंद जांच कर 20 मरीजों को चश्मा दिया गया। वहीं 107 महिलाओं की प्रसव जांच हुई। मौके पर डॉ जयराम शर्मा सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...