रांची, मार्च 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू सीएचसी, राहे पीएचसी और पंडाडीह पीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शून्य से 15 वर्ष के 527 बच्चों की हृदय संबंधी बीमारियों जांच की। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग, कोल इंडिया लिमिटेड और श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से शिविर में 16 बच्चों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की चिकित्सा जांच और उपचार के लिए रेफर किया गया। यदि किसी बच्चे में हृदय रोग से संबंधित कोई लक्षण हैं, तो वे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 6299737695 पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ जयराम शर्मा, राधेश कुमार सिंह, डॉ विक्रम सम्राट, डॉ शांति कुमारी, डॉ अलका गाड़ी, डॉ बीना प्रसाद, निरंजन त्रिपाठी, राधिका यादव, रंजीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.