रांची, दिसम्बर 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। तेलवाडीह पंचायत के सोमाडीह गांव में बुधवार को समाजसेवी शिवशंकर साहू ने वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने 50 से अधिक बुजुर्गों और असहाय लोगों को कंबल प्रदान किया। शिवशंकर साहू ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक दायित्व है और ठंड से बचाव के लिए उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मौके पर जीतवाहन उरांव, विष्णु साहू, सुकरा उरांव, लखीचरण और कार्तिक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...