रांची, दिसम्बर 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के कृषि केंद्र में शनिवार को तेलवाडीह पंचायत के 40 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया। बताया जाता है कि बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज प्रभेद डीबीडब्ल्यू 303 का वितरण किया गया। बीटीएम दीनानाथ भगत ने किसानों को बीज सौंपा। बीज वितरण कार्यक्रम में प्रमुख विक्टोरिया देवी और सांसद प्रतिनिधि दिलेश्वर कोईरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...