रांची, फरवरी 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की जिन्तू पंचायत के महकमशिला गांव में हाथी के हमले से 67 वर्षीय सूर्यनाथ महतो की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम लगभग छह बजे की है। परिजनों के अनुसार, सूर्यनाथ शाम में गांव के तालाब के पास गया था, लौटने के दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर राहे आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। वहीं वन विभाग से बात कर मुआवजा के साथ हाथियों के झुंड को गांव से भगाने की मांग की। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-कर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि बांस वन में एक माह से हाथियों का झुंड जमा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि हाथियों को भगाने के लिए कोई पहल नहीं की जाती है। हाथियों के हमले में अब तक ये लोग गंवा चुके हैं जान 1.सोनाहातू थाना क्षेत्र के चोगा गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.