रांची, फरवरी 22 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की जामुदाग पंचायत के चोगा गांव में दो हाथियों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसान सागर महतो, राजेश महतो, राजू महतो, सुफल कोइरी, विजय कोइरी, जीतेंद्र कोइरी, मुकेश महतो और रितेश महतो के खेतों में तैयार सब्जी की फसल को हाथियों ने खाने के साथ रौंदकर नष्ट कर दिया। किसानों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। इधर, हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग द्वारा पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू के माध्यम से ग्रामीणों के बीच हाथियों को भगाने के लिए पटाखों का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...