रांची, मई 19 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारेन्दा और नापड़ा गांव में रविवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया और सब्जियों को नष्ट कर दिया। जबकि गांव के रवीन्द्र सिंह मुंडा के एक एकड़ में फैले आम बगान में हाथी ने प्रवेश कर सभी पेड़ों को नष्ट कर दिया। सभी आम के पेड़ में फल लग गए थे। तैयार आम के नष्ट होने पर किसान रवीन्द्र काफी दुखी हैं। इधर, आम बगान को नुकसान करने की जानकारी मिलने पर हाथी मित्र तापस कर्मकार किसान से मिलकर नुकसान की जानकारी ली और वन विभाग को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.