रांची, जून 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मानकीडीह गांव में शुक्रवार को रथयात्रा निकाली गई। लोगों ने हरे कृष्णा, हरे राम की धुन पर नाचते-गाते आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भीड़ की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने रथों पर सवार होकर गांव के मौसीबाड़ी पहुंचे। ठाकुरबाड़ी मंदिर से शुरू होकर गांव के मार्गों से गुजरते हुए मौसीबाड़ी में यात्रा संपन्न हुई। पुरोहित गुणाधर बनर्जी और कामेश्वर बनर्जी द्वारा पूजन किया गया। मौसीबाड़ी परिसर में मेला लगा। मौके पर आयोजन समिति के राधानाथ भगत, किशोरी भगत, घनश्याम भगत, मुखिया ललिता देवी, ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मानकी, प्रधान सिंह मानकी, चिरंजीवी सिंह मुंडा, बसंत सिंह मुंडा, प्रताप सिंह मुंडा, क्षेत्रमोहन सिंह मानकी, तुलसी स्वांसी, दुर्योधन हजाम, फागूराम लोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.