रांची, मार्च 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की हेसाडीह पंचायत के बांधडीह गांव में नवयुवक साथी संघ की ओर से एकदिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम बुगी-बूगी डांस, रात में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो की धर्मपत्नी पूर्व विधायक सीमा महतो ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी लोक सांस्कृतिक विरासत बचाने की जरूरत है। वहीं शांतिपूर्ण ढंग से मेले का लुत्फ उठाने की अपील की। मौके पर मुखिया प्रताप सिंह मुंडा, कामेश्वर महतो, वासुदेव महतो, मनोरंजन महतो, शिवशंकर सिंह मुंडा, दीनानाथ प्रमाणिक, श्याम सुंदर सिंह मुंडा और करम सिंह महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.