रांची, मई 30 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को विधायक अमित कुमार महतो ने जनता दरबार का आयोजन किया, जहां ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और मनरेगा से संबंधित शिकायतें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। भूमि विवाद से जुड़े मामले को अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों और कर्मियों को जनता के कार्यों को तत्परता से निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। हालांकि बारिश होने से कई लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका, परंतु 10 जून को कार्यक्रम आयोजन कर सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर बीडीओ खग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.