रांची, जून 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में वज्रपात से गांव की दो महिला 56 वर्षीय रोमनी देवी और 35 वर्षीय द्रौपदी देवी की मौत हो गई। घटना सोमवार को दिन के एक बजे की है। दोनों महिलाएं मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर खेत में खड़ी थीं। वज्रपात से एक भैंसा की भी मौत हो गई। घटना की सूचना हेसाडीह पंचायत के मुखिया प्रताप सिंह मुंडा, उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गंझू, आजसू प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह मुंडा, आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष मालखान महतो, तुलसी महतो, सुरेशचंद्र महतो, एएसआई दलगोविंद महतो पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। हादसे के बाद दोनों को सोनाहातू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाएं गृहिणी थीं और खेती मजदूरी करती थी। रोमनी देवी की दो बेटी और एक बेटा है सभी की शादी हो चुकी है। द्रौपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.