रांची, अगस्त 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जाड़ेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा स्थापित करने के बाद जेएलकेएम अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने बताया कि 27 नवंबर को भकुआडीह मोड़ सोनाहातू में बुली महतो की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस संबंध में जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने बताया कि शहीद बुली महतो 1831-32 के कोल विद्रोह और भूमिज विद्रोह के अग्रणीय आंदोलनकारी रहे हैं। काला पानी सजा से उन्हें शहीद गति प्राप्त हुई थी। शहीद बुली महतो सोनहातू प्रखंड की लांदुपडीह पंचायत के कोड़ाडीह गांव में उनका जन्म 27 नवंबर 1785 ई को हुआ था। उनके संघर्षों को याद के तौर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.