रांची, अगस्त 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मारांगकिरी मोड़ पर कांची नहर से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव और बाइक बरामद किया है। मृतक 26 वर्षीय अशोक महतो जाहेरडीह गांव का निवासी था। ग्रामीणों के अनुसार, अशोक किसी दोस्त के साथ मारांगकिरी गांव में शुक्रवार की शाम देखा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...