रांची, फरवरी 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की तेलवाडीह पंचायत के पारमजाड़ेया और एडरमहातू गांव के पास पुलिया पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना सोमवार को दिन के 11 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार, जाड़ेया की ओर से गिट्टी लदा ट्रैक्टर पुलिया पर पहुंचने पर अनियंत्रित हो गया। हादसे में चालक, 25 वर्षीय नीतीश कुमार महतो ग्राम जाड़ेया निवासी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर समाजसेवी राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, झामुमो प्रखंड सचिव छुटू सिंह मुंडा और सुभाष महतो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेस की व्यवस्था कराई। इस दौरान थाना से एसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक नीतीश कुमार महतो शादीशुदा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.