रांची, जनवरी 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की तेलवाडीह पंचायत के सोमाडीह गांव में खलिहान में धान की चाकी में आग लगने से पांच किसानों का 150 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। अगलगी में लगभग चार लाख रुपये से अधिक के धान का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित किसानों में लखीमनी देवी, सोमवारी देवी, मंजूरी देवी, बिरसा उरांव और सुधीर उरांव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही तेलवाडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फणिभूषण सिंह मुंडा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल की व्यवस्था कराई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने बताया कि वे अत्यंत गरीब परिवार से हैं और खेती पर ही निर्भर हैं। दूसरों से कर्ज लेकर इस उम्मीद से खेती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.