रांची, अप्रैल 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सिल्ली-रांगामाटी-जमशेदपुर सड़क पर डिबाडीह (गोड़ेया मोड़) के समीप मंगलवार को एक कार (जेएच 01ईई 0973) और बाइक (डब्ल्यूबी 56 5941) की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रघुनाथ कुमार और महिला की पहचान पुरुलिया जिले के कोटशिला निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सिंगपुर अस्पताल, मुरी भेजा। कार सवार राजकिशोर प्रमाणिक ने बताया कि वह शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान मोड़ पर अचानक कार का बायां टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज की व्यवस्था कराने के साथ स्थिति सामान्य की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.