रांची, जुलाई 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के कृषि विभाग कार्यालय में शनिवार को सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत जामुदाग पंचायत के हेसाहातू और मगनडीह गांव के 56 किसानों के बीच उड़द बीज का वितरण किया गया। किसानों को बीटीएम दीनानाथ भगत ने उड़द बीज लगाने के तरीके और उपजाऊ मिट्टी बनाने की विधि बताई। मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.