रांची, जून 18 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चोगा गांव स्थित खेत में बारिश का पानी भरने से बादाम की फसल डूब गई। पूरे गांव में बड़ी मात्रा में बादाम की खेती की जाती है। पूरे गांव में 20 एकड़ से अधिक खेत में बादाम की फसल नष्ट हुई है। वहीं कई किसानों के गरमा धान डूब गए। किसान सुनील महतो ने बताया कि गांव के हर किसान की फसल नष्ट हुई है। प्रखंड प्रशासन को गांव का सर्वे कर नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.