रांची, दिसम्बर 26 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा का सोनाहातू अंचल सम्मेलन शुक्रवार को राजेंद्र सिंह मुंडा भवन, बरसालडीह में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रेमचंद पातर, हरिश्चंद्र प्रमाणिक, हृदयनाथ मुंडा और बसंत मुंडा ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से किसान विरोधी नीतियां ला रही है। उन्होंने भूमि अध्यादेश, तीन कृषि कानून, चार लेबर कोड, बीज और बिजली विधेयक जैसे कानूनों को अब तक की सबसे बड़ी किसान-मजदूर विरोधी नीति करार दिया। उन्होंने झारखंड में धान पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) सख्ती से लागू करने की मांग की। इस दौरान सोनाहातू अंचल किसान सभा की नई कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष प्रेमचंद पातर, उपाध्यक्ष हृदयनाथ मुंडा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.