कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। ब्रह्मानंद कॉलेज का वार्षिकोत्सव 2025-26 और सांस्कृतिक महोत्सव सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनाली साहू प्रथम, रंगोली में रेशमा, राधिका, आयुषी और अनामिका प्रथम, स्पोर्ट्स एंड गेम्स में खुशी शुक्ला प्रथम, एनसीसी में अंडर ऑफिसर मुस्कान, वाद विवाद में वैष्णवी व रबजोत कौर और पोस्टर में शुभेच्छा विजेता बनीं। प्राचार्य प्रो विवेक द्विवेदी ने नई उर्जावान पीढ़ी के आकार लेने की बात कही और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाने की आशा व्यक्त की। मुख्य अतिथि अमित कुमार राठौर, प्रोफेसर अरूण कुमार दीक्षित, प्रो वीके कटियार, प्रो महेन्द्र सिंह और संगम साहू ने विचार व्यक्त किए। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...