जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर।सोनारी के विनायक मंदिर में चल रहे कुंभाभिषेकम उत्सव के दूसरे दिन गणपति पूजा से अनुष्ठान की शुरुआत हुई। विधि विधान से महा गणपति की पूजा हुई, जिसके बाद यज्ञशाला प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई। यज्ञशाला प्रवेश पूजा के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञशाला में शुरू हुआ। मंदिर परिसर यज्ञशाला में हवन के दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। पूर्णाहुति के बाद सुबह की पूजा के साथ संपन्न हुई। वहीं शाम साढ़े चार बजे अनुष्ठान के दूसरे सत्र की शुरुआत गणपति पूजा से हुई। गणपति आराधना के बाद यज्ञशाला पूजन हवन किया गया। पुरोहितों द्वारा विनायक की मूर्ति का सबसे पहले धना धीवास और पुष्पा धीवास हुआ। इसके बाद विनायक की मूर्ति का प्रतिष्ठापन हुआ। रविवार को 12 कलश से कुंभाभिषेकम कराया जाएगा। पूजा को संपन्न करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.