जमशेदपुर, जनवरी 2 -- सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर 2 एक महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतिका की पहचान सलोनी मुखी (28) के रूप में की गई है। सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी ने बताया कि सलोनी की शादी 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी गुमसुम रहती थी और पिछले दो साल से अपनी बहन के घर रह रही थी। बीती रात खाना खाने के बाद वह सोने गई थी, लेकिन सुबह उसका शव पंखे से झूलता मिला। घटना के बाद से उसका पति उमंग मुखी फरार है। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम रुकवा दिया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.