जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर। सोनारी थाना अंतर्गत नया बस्ती निवासी दीन दयाल निषाद (48) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने सोनारी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, दीन दयाल पेशे से ऑटो चालक थे और पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। सुबह देखा गया कि दीन दयाल का शव एस्बेस्टस के पाइप में मफलर के सहारे लटका हुआ है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.